'जब दुनिया में मोदी की प्रशंसा होती है तो कांग्रेसी नेताओं के पेट में मरोड़ मचती है', जेपी नड्डा का तंज

By अंकित सिंह | Jun 23, 2023

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज ओडिशा के कालाहांडी में हैं। कालाहांडी में उन्होंने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधा और साथ ही साथ मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। जेपी नड्डा ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक लक्ष्य तय किया है कि अब हम विकासशील देश नहीं कहलाएंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आने वाले समय में हम 'विकसित राष्ट्र' कहलाएंगे और 'विकसित राष्ट्र' को आगे ले जाएंगे।

विपक्षी एकता पर तंज

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ। ये विपक्षी बिहार में गलबहियां कर रहे हैं, लेकिन ये भूल गए कि लालू प्रसाद यादव को राहुल गांधी की दादी ने 22 महीने के लिए जेल में डाला था। नीतीश कुमार 20 महीने के लिए जेल की सलाखों के पीछे थे। उन्होंने कहा कि आज पटना की धरती पर जब मैं राहुल गांधी का स्वागत करते हुए इनकी तस्वीरें देखता हूं तो लगता कि राजनीति में क्या से क्या हो गया। 

इसे भी पढ़ें: Delhi University शताब्दी समारोह की क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल होंगे PM Modi, 30 जून को करेंगे दौरा

नवीन पटनायक पर निशाना

नड्डा ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि ओडिशा को कौन चला रहा है! उन्होंने कहा कि क्या ये अधिकारी या नेता हैं जो इस राज्य को चला रहे हैं? मैं उत्तर जानना चाहता हूँ! किसी ने मुझसे कहा कि वास्तव में अधिकारी ही राज्य चला रहे हैं। वे इस पर शासन कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि नवीन पटनायक ने पूरा प्रशासन अधिकारियों को आउटसोर्स कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

महंगे Recharge से राहत! BSNL के Yearly Plans बने पहली पसंद, पाएं 365 दिन तक Daily Data.

Air India पर दोहरी मार! महंगा Fuel और Pakistan का बंद एयरस्पेस, रोजाना 100 उड़ानें हुईं कम।

West Bengal में Suvendu Govt का Action, Annapurna Bhandar के लिए होगी Lakshmi Bhandar लाभार्थियों की जांच

NEET Scam 2024: एक एजेंसी, दो Exam, अलग सिस्टम क्यों? NTA की पेन-पेपर वाली जिद पर उठे सवाल