हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री Rekha ने जब 15 साल की उम्र में दिया था किसिंग सीन, पूरे देश में मच गया था बवाल

By एकता | Mar 05, 2023

शून्य से शिखर तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री रेखा हिंदी सिनेमा की वो शख्सियत है, जिसे बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री ने अपने 40 साल से भी लंबे करियर में बेहतरीन अदाकारी के दम पर सफलता की ऊंचाईयों को छुआ। वहीं, उनकी खूबसूरती लोगों के सिर चढ़ कर बोलती है। रेखा की एक झलक पाने के लिए लोग आज भी उतने ही पागल हैं, जैसे 70 के दशक में हुआ करते थे। हालाँकि, हिंदी सिनेमा के गलियारों में सितारों सी चमकने वाली रेखा के लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी और तमाम तरीके के विवाद भी झेलने पड़े थे। आज हम आपको रेखा की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं, जो विवादों से घिरा हुआ है। इस किस्से के बारे में शायद ही आप लोगों को पता होगा।

इसे भी पढ़ें: Tumhari Auqat Kya Hai Piyush Mishra । 7 साल की उम्र में महिला रिश्तेदार ने किया यौन उत्पीड़न, जिंदगी पर झेलना पड़ा इसका दर्द

फिल्म 'दो शिकारी' में रेखा ने अपने से 25 साल बड़े अभिनेता विश्वजीत के साथ काम किया था। दोनों ने फिल्म में एक किसिंग सीन भी दिया था, जिसकी वजह से फिल्म विवादों में घिर गयी। रेखा और विश्वजीत के किसिंग सीन पर बढ़ते विवाद को देखकर सेंसर बोर्ड ने मेकर्स से इसे हटाने की मांग की। इसके बाद बात कोर्ट तक पहुंच गयी थी। इसके लिए एक कमेटी बनाई गयी, जिन्होंने जाँच के बाद कहा कि किसिंग दो लोगों का मामला है। अगर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है तो किसी तीसरे को भी नहीं होनी चाहिए। बता दें, रेखा के किसिंग सीन पर हुए बवाल को अमेरिका की लाइफ मैगजीन ने कवर किया था। उन्होंने रेखा और विश्वजीत को अमेरिका बुलाया और उनसे किसिंग सीन फिर से शूट करवाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किसिंग सीन की शूटिंग के दौरान अभिनेता ने रेखा को काफी लम्बे समय तक किस किया था। अमेरिका की मैगज़ीन ने दोनों के किसिंग पर लिखे आर्टिकल को ‘द किसिंग क्रायसिस ऑफ इंडिया’ टाइटल दिया था।

प्रमुख खबरें

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की मां हसीरानी रथ को भाजपा का नंदीग्राम टिकट, 1.1 लाख के अंतर पर नजर

Gurugram में महिला Biker को टक्कर मारने वाला चालक Rajasthan से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का केस

धर्म की आजादी खत्म करके UCC लागू नहीं हो सकता, Bhopal रैली में बोले Owaisi

तो अब शुभेंदु करेंगे गरबा मर्यादा की भी रक्षा?