Ranbir Kapoor को देखकर होश खो बैठी महिला फैंस, कैमरे के सामने कर डाली शर्मनाक हरकत, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Ranbir Kapoor
Prabhasakshi
एकता । Mar 5 2023 4:36PM

रणबीर कपूर एक महिला फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पीछे एक अन्य महिला प्रशंसक आकर उनके कंधे पर हाथ रख लेती हैं, जिसके बाद वह थोड़े असहज हो जाते हैं। फिर सेल्फी खींच रही महिला उनके मुँह को पकड़ने की कोशिश करने लगती है। अभिनेता के गार्ड महिला के हाथ को दूर कर देते हैं।

बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है, इसलिए अभिनेता एक के बाद एक इवेंट में इसका प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में रणबीर अपनी को-स्टार श्रद्धा कपूर के साथ दिल्ली में फिल्म का प्रचार करने पहुंचे थे। प्रमोशनल इवेंट के बाद प्रशंसकों के झुंड ने अभिनेता को घेर लिया और सेल्फी लेने के दौरान कुछ महिलाओं द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गयी। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद लोग महिला फैंस पर भड़क गए हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स प्रशंसकों को लिमिट में रहने की हिदायत दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Tumhari Auqat Kya Hai Piyush Mishra । 7 साल की उम्र में महिला रिश्तेदार ने किया यौन उत्पीड़न, जिंदगी पर झेलना पड़ा इसका दर्द

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, रणबीर कपूर एक महिला फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पीछे एक अन्य महिला प्रशंसक आकर उनके कंधे पर हाथ रख लेती हैं, जिसके बाद वह थोड़े असहज हो जाते हैं। फिर सेल्फी खींच रही महिला उनके मुँह को पकड़ने की कोशिश करने लगती है। अभिनेता के गार्ड महिला के हाथ को दूर कर देते हैं। महिला फैंस की हरकतों को रणबीर मुस्कुराकर नजरअंदाज कर देते हैं और वहां से चले जाते हैं। सिर्फ रणबीर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स भी महिला प्रशंसकों की हरकत देखकर असहज हो गए हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: 25 हथियारबंद लोगों ने घेर लिया था Dilip Joshi का घर, चिंतित हो गए थे फैंस, अब अभिनेता ने खबरों को बताया Farzi

महिला प्रशंसकों की हरकत देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़के हुए है और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर्स ने दोनों लड़कियों की हरकत पर लिखते हुए कहा, 'यह साफ़ तौर पर उत्पीड़न है।' एक अन्य यूजर्स ने लिखा, 'लोगों को क्या लगता है कि वे मशहूर हस्तियों को छू सकते हैं अकेले एक अजनबी की तरह ?? यह बहुत ही अपमानजनक है।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'सेलिब्रिटी या लड़का या लड़की किसी के साथ भी मर्यादा में रहें!!!, इंसान होने के नाते आपको इस तरह के कार्यों से किसी को असहज नहीं करना चाहिए या बिना अनुमति के छूना नहीं चाहिए। मुझे पता है कि लोग सेलेब्स को देखकर उत्तेजित हो जाते हैं लेकिन कृपया उन्हें छूने से पहले सोचें कि यह वास्तव में बुरा है!!!'

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़