ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाया पाकिस्तान तो ट्रंप ने कह दी खतरनाक बात, हर स्थिति पर अमेरिकी सेना अधिकारी की नजर

By अभिनय आकाश | May 08, 2025

भारत के ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। सीमा पार से पाकिस्तान रेंजर्स गोलीबारी कर रहे हैं जिसका भारतीय सेना की तरफ से भी मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान जो गोलीबारी कर रहा है, उसमें कई आम नागरिकों की जान गई है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान सामने आया है। प्रेस वार्ता के दौरान एक अमेरिकी पत्रकार की तरफ से उनसे भारत पाकिस्तान के तनाव को लेकर सवाल पूछा। जिस पर जवाब देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ये बहुत ही भयानक है। मेरी पोजीशन ये है कि दोनों देशों भारत और पाकिस्तान से अच्छी बनती है। मैं दोनों को अच्छी तरह जानता हूं। मैं चाहता हूं कि ये दोनों मसले को आपस में सुलझाएं। मैं चाहता हूं कि ये सब रुक जाए। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan के इन 9 ठिकानों को ही टारगेट के लिए क्यों चुना गया? स्टैंडऑफ वेपन से कैसे बिना घुसे घुस-घुस कर मारा

अमेरिकी सेना के एक शीर्ष कमांडर ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद अमेरिका स्थिति पर बेहद बारीकी से नजर रख रहा है। अमेरिकी सेना के प्रशांत क्षेत्र कमांडिंग जनरल, रोनाल्ड क्लार्क ने बुधवार को डिजिटल माध्यम से संवाददाताओं से कहा, अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हम स्थिति पर बेहद करीब से नजर रख रहे हैं। हम अपने मुख्यालय और अमेरिका हिन्द-प्रशांत कमान मुख्यालय (यूएसइंडोपैकोम) से सपंर्क साधे हुए हैं क्योंकि इन हमलों के बारे में जानकारी और भी स्पष्ट हो रही है।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे