IPL में अपने खराब प्रर्दशन को लेकर ग्लेन मैक्सवेल ने दिया ये बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2020

नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठ सत्र में अपने प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के लिए अपनी भूमिका में लगातार बदलाव को जिम्मेदार ठहराया जबकि देश के लिए खेलते हुए उनकी भूमिका बिलकुल स्पष्ट होती है। किंग्स इलेवन पंजाब का यह बल्लेबाज इंग्लैंड के सफल दौरे के बाद आईपीएल में आया है। इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 90 गेंद में 108 रन की पारी खेलकर एलेक्स कैरी के साथ मिलकर टीम को श्रृंखला जिताने में अहम भूमिका निभाई। दुबई के इस बल्लेबाज ने बताया कि कैसे आस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए उन्हें अपनी क्षमता का अहसास हुआ और आईपीएल में उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी का क्या कारण है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं संभवत: ऐसा नहीं करूंगा (आईपीए और आस्ट्रेलिया करियर की तुलना)। मैंने जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला, यह मेरी स्पष्ट भूमिका के कारण था। मुझे पता है कि खिलाड़ी मेरे साथ किस भूमिका में बल्लेबाजी करेंगे।’’ पिछले साल मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों से उबरने के बाद ऐसा लगता है कि मैक्सवेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म में हैं। हालांकि ऐसा आईपीएल प्रदर्शन के बारे में नहीं कहा जा सकता जहां वह मौजूदा सत्र में सात मैचों में 14.5 की औसत से 58 रन बनाए हैं।

प्रमुख खबरें

Kushinagar में Narayani नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंची, प्रशासन अलर्ट पर

सच्चाई vs भ्रम: मनुस्मृति में नारी को लेकर ऐसा लिखा क्या है? जिस पर होता है बवाल

Mansarovar Yatra: Nepal में फंसे तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर Tamil Nadu सरकार की नजर

Javagal Srinath का युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंत्र: 15 साल खेलना है तो Test Cricket खेलो!