जब Srinagar में बोले PM, आपका दिल जीतने आया, मोदी-मोदी के नारे से गूंज उठा पूरा स्टेडियम

By अंकित सिंह | Mar 07, 2024

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार श्रीनगर में थे। लगभग 2 लाख लोगों से भरे खचाखच स्टेडियम में उन्होंने अपना संबोधन दिया और साफ तौर पर कहा कि मैं लोगों का दिल जीतने आया हूं। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू कश्मीर के भविष्य को भी रेखांकित किया। उन्होंने जम्मू कश्मीर को दो-दो एम्स देने का ऐलान किया और स्मार्ट सिटी विकसित करने की योजना पर भी बातचीत की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगले 5 वर्षों में जम्मू कश्मीर का विकास और तेजी से होगा। उन्होंने जम्मू कश्मीर को देश का मस्तक बताया। उन्होंने कहा कि देशभर में जिस तरीके से इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम हो रहा है, वह जम्मू कश्मीर में भी जारी है। 

इसे भी पढ़ें: 'CAA कानून पत्थर पर खींची लकीर', Amit Shah बोले- चुनाव से पहले होगा लागू, कोई नहीं रोक सकता

श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में एक जनसभा में मोदी ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर आज विकास की नयी ऊंचाइयों को छू रहा है क्योंकि वह खुलकर सांस ले रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसका इंतजार हम सभी को कई दशकों से था। ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसके लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था। इस नए जम्मू कश्मीर की आंखों में भविष्य की चमक है, इस नए जम्मू कश्मीर के इरादों में चुनौतियों को पार करने का हौंसला है।’’ 

प्रमुख खबरें

Bombay HC का बड़ा आदेश: सीवर में मौत पर 30 लाख मुआवजा दे सरकार

Nepal Flood में फंसे लोगों की तलाश के लिए NDRF की 11 सदस्यीय टीम तैनात

Nagpur Consumer Commission का आदेश, Edelweiss Tokio महिला को दे 50 लाख रुपये का Insurance Claim

Delhi Police ने 80 लाख की फिरौती के लिए अगवा 8 वर्षीय बच्चे को सकुशल छुड़ाया