'पीएम बनने का मन नहीं करता? जब कलबुर्गी में बच्चों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By अभिनय आकाश | May 03, 2023

कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने हैं और जैसे-जैसे इसकी तारीख नजदीक आ रही हैं सरगर्मियां भी तेज होती जा रही है। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक दल एक-दूसरे के खिलाफ हैं। लेकिन, दूसरी तरफ कालाबुरागी में पीएम मोदी ने बच्चों से प्यारी बातचीत कर सबका मूड हल्का कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक चुनाव को लेकर राज्य के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने 2 मई को कलबुर्गी में रोड शो से पहले बच्चों से मुलाकात की। वो बच्चों से मिलने के दौरान मजाकिया अंदाज में दिखे। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के गृह जिले कलबुर्गी में रोड शो किया

कर्नाटक के लड़के ने अपने भविष्य के लक्ष्यों के बारे में पूछे जाने पर पीएम को प्यारा जवाब देते हुए कहा कि आपका सचिव बनना चाहता हूं। इसके बाद पीएम मोदी ने बच्चों से पूछा कि क्या आपका प्रधानमंत्री बनने का मन नहीं करता है तो एक लड़के ने कहा कि आपके जैसा बनने का मन करता है।  

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है