जब चुनाव प्रचार के दौरान हुआ प्रियंका मेनका का आमना सामना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2019

सुलतानपुर। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान आमना सामना हो गया। दरअसल प्रियंका गांधी का रोड शो सुलतानपुर शहर में दरियापुर ओवरब्रिज के पास से शुरु होकर बाधमंडी, राहुल चौराहा, लालडिग्गी चौराहा, प्रधान डाकघर चौराहा, जिला अस्पताल चौराहा, सब्जी मंडी होते हुए मालगोदाम तिराहे पर समाप्त होना था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के रोड शो में लोगों को प्रियंका में दिखी दादी इंदिरा की झलक

जब प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हुआ उसी दौरान केंद्रीय मंत्री व सुलतानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा से लौट रही थीं और इस प्रकार से दोनों का काफिला एक दूसरे के सामने आ गया। इस दौरान प्रियंका ने हाथ हिला कर मेनका का अभिवादन किया।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना