जब असम के मुख्यमंत्री को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई वंदे भारत की खासियत, जानें हिमंता ने क्या कहा

By अंकित सिंह | May 29, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्वोत्तर को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी। उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, जो गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी तक की यात्रा को कवर करेगी। यह वंदे भारत एक्सप्रेस 5 घंटे 30 मिनट में यात्रा को कवर करने में सक्षम है, जबकि वर्तमान सबसे तेज ट्रेन समान यात्रा को कवर करने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लेती है। वंदे भारत एक्सप्रेस फिलहाल देश की सबसे उन्नत ट्रेन है। इसे भारत में विकसित किया गया है। 

 

इसे भी पढ़ें: 2024 Elections: दिल्ली में इस रणनीति के जरिए केजरीवाल की घेराबंदी करने की कोशिश में जुटी भाजपा


रेल मंत्री का क्लास

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तकनीकों के बारे में समझाते हुए देखा गया। असम के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि वंदे भारत ट्रेनों में इस्तेमाल की जा रही अत्याधुनिक तकनीक के बारे में जानने के बाद मैं मंत्रमुग्ध हूं। अश्विनी वैष्णव के शिक्षण कौशल की मैं तारीफ करता हूं, तकनीकी चमत्कारों को इतनी आसानी से समझाते हैं! इससे पहले रेल मंत्री ने कहा कि आज बहुत ही सौभाग्य का दिन है। आज से 10 साल पहले तक नॉर्थ ईस्ट के बारे में केवल लूक ईस्ट की पॉलिसी होती थी। पीएम मोदी ने आकर उसको बदला और एक्ट ईस्ट की पॉलिसी लेकर आए। 

 

इसे भी पढ़ें: North-East की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को PM Modi ने दिखाई हरी झंडी, कहा- बीते 9 साल, भारत के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों के रहे हैं


मोदी ने क्या कहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस पूर्वोत्तर में पर्यटन, शिक्षा, व्यापार एवं रोजगार को बढ़ावा देगी। गुवाहाटी एवं न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) के बीच चलाई गई अर्द्ध उच्च गति की यह ट्रेन असम एवं पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क सेवा को मजबूत करेगी। मोदी ने कहा कि पिछले नौ साल में रेलवे नेटवर्क से जुड़े सभी राज्यों के साथ पूर्वोत्तर भारत ने ढांचागत विकास देखा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ढांचागत विकास बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए है, जो असल सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता को दिखाता है।’’

प्रमुख खबरें

2026 में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का महा-दांव, बॉर्डर 2 से रामायण तक, ये 5 फिल्में मचाएंगी तहलका

Abhishek Banerjee का EC पर सीधा वार: भाजपा का एजेंट, सही लिस्ट छुपा रहा चुनाव आयोग

बड़े लोगों की बातें (व्यंग्य)

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में सफर? डॉक्टर की सलाह, ये सावधानियां हैं जरूरी