जब रेखा ने इस एक्ट्रेस को बताया था अपनी बेटी, गिफ्ट में दी थी अपनी सबसे फेवरेट चीज़

By प्रिया मिश्रा | Feb 26, 2022

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के आज भी लाखों फैन हैं। 67 साल की उम्र में भी रेखा आज भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को टक्कर दे सकती हैं। रेखा और कंट्रोवर्शियल क्वीन कंगना रनौत के बीच खास बॉन्ड है। रेखा, कंगना को बेहद पसंद करती हैं। एक इवेंट के दौरान रेखा ने कंगना को अपनी बेटी भी कहा।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने किया चौंका देने वाला खुलासा, कहा -

सबसे खास बात यह है कि इस अवॉर्ड फंक्शन में कंगना ने जो ब्लैक और गोल्डन रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी वो उन्हें रेखा ने ही गिफ्ट की थी। सब जानते हैं कि रेखा को साड़ियाँ कितनी पसंद हैं। ऐसे में कंगना को साड़ी गिफ्ट करके उन्होंने साबित कर दिया था कि वे कंगना को कितना पसंद करती हैं। शो में कंगना, रेखा की तरह ही बालों में गजरा, हार और जूती के साथ साड़ी पहने हुए नजर आई थीं।

वहीं, कंगना भी रेखा को अपनी प्रेरणा मानती हैं। कंगना ने रेखा को जन्मदिन विश करते हो उनको अपने गॉड में देर बताया था। 2021 में रेखा के जन्मदिन पर कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रेखा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरी गॉड मदर प्यारी रेखा जी को जन्मदिन की बधाई।।। अनुग्रह, शान और सुंदरता की प्रतिमूर्ति।

इसे भी पढ़ें: स्विमिंग पूल में पोज देते हुए उर्फी जावेद ने फ्लॉन्ट किया बिकिनी लुक, ट्रोलर्स बोले- 'मौलाना आते होंगे उर्फी को...

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना का अपकमिंग रियलिटी शो 'लॉक अप' 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर शुरू होगा। एकता कपूर द्वारा निर्मित इस शो में कुल 16 निडर हस्तियां नजर आएंगी। जो करीब 72 दिनों तक जेल में रहेंगे।

प्रमुख खबरें

आग में घी न डालें: Kangana Ranaut ने Hrithik Roshan को दी नसीहत, Saba Azad का भी किया जिक्र

Donald Trump का दावा, ईरान से युद्ध खत्म करने के लिए Israel भी नए समझौते को तैयार

Andhra Pradesh में Godavari नदी का जलस्तर घटा, बैराज पर पानी का भारी प्रवाह जारी

Pranab Dole पर रासुका लगाने को लेकर असम सरकार पर बरसी Congress