Happy Birthday Sushmita Sen । जब मिस इंडिया प्रतियोगिता में अभिनेत्री के स्विमसूट पहनने से खुश नहीं थे उनके पिता

By एकता | Nov 19, 2023

भारत की पहली मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सुष्मिता सेन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर अभिनेत्री ने अपनी जिंदगी का एक बड़ा ही महत्तवपूर्ण किस्सा शेयर किया है। मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने पिता की बेटी हैं। इसी के साथ अभिनेत्री अपने पिता के साथ अपने उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते के बारे में बात की। अभिनेत्री ने बताया कि उनके मिस इंडिया में भाग लेने के फैसले ने उनके पिता के सारे सपनों को तोड़ दिया था।

इसे भी पढ़ें: Trisha के साथ बेडरूम सीन करने का नहीं मिला मौका, Mansoor Ali Khan के बिगड़े बोल, अभिनेत्री ने लगा दी क्लास

सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यह प्रतियोगिता मनीला, फिलीपींस में आयोजित की गई थी। अभिनेत्री की मां और भाई उनके साथ यात्रा पर गए थे, उनके पिता ने भारत में रहकर प्रतियोगिता का प्रसारण देखा था। बता दें, सुष्मिता मिस यूनिवर्स जीतने वाली पहली भारतीय थी। सुष्मिता के बाद साल 2000 में लारा दत्ता ने और 2021 में हरनाज़ कौर संधू ने ये प्रतियोगिता जीती।

प्रमुख खबरें

Trisha Krishnan ने Vijay को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, तस्वीर देखकर खुश हुए फैंस

Jairam Ramesh का बड़ा बयान: Democracy की नींव Political Parties हैं, CJP जैसे आंदोलन सिर्फ माध्यम

France Music Festival में महिलाओं पर Syringe Attack का खौफ, यौन उत्पीड़न की शिकायतों से मचा हड़कंप

World Cup: England और Ghana का मैच गोलरहित ड्रॉ, ग्रुप L में फंसा रोमांचक पेंच