टॉपलेस होकर जब लड़की ने व्लादिमीर पुतिन पर किया हमला!

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 15, 2022

यूक्रेन पर हमले को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दुनिया भर में विरोध हो रहा है। ऐसा नहीं है कि पुतिन पहली बार आलोचकों के निशाने पर है। वह इससे पहले भी दुनिया के अलग-अलग हिस्से में विरोध झेल चुके हैं। और विरोध के ये तरीके भी अजीब हैं।

 

एक लड़की टॉपलेस होकर व्लादिमीर पुतिन के  सामने एक आई। और उन्हें डिक्टेटर कहने लगी। तब जर्मनी की चांसलर रही एंजेला मर्केल भी पुतिन के साथ थी और वह भी लड़की से बचने की कोशिश करती दिखीं। इस दौरान वहां मौजूद पत्रकारों ने इस घटना की फोटोज क्लिक कर लिए और इन फोटोज ने काफी सुर्खियां बटोरीं।

 

यह वाकया 8 अप्रैल 2013 का है। जर्मनी के हनोवर शहर में इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन हनोवर मेसे की ओपनिंग सेरिमनी चल रही थी। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए स्पेशल गेस्ट के तौर पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे थे। उनके साथ जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल भी थीं। खास बात यह है कि तब इस एग्जीबिशन में रूस की 100 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया था।


इस दौरान एक लड़की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने आई। ओलेक्जैंड्रा शेवचेन्को नाम की लड़की टॉपलेस होकर पुतिन के सामने आई और उन्हें डिक्टेटर कहने लगी। इस दौरान मौजूद एंजेला मर्केल असहज होकर किनारे होने की कोशिश करती दिखीं। वहीं पुतिन ने इसे हमला करार दिया था। ये लड़की यूक्रेनी संगठन Femen से जुड़ी थी। जो कि महिलाओं के अधिकारों पर नए अंदाज में विरोध प्रदर्शन करती है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस महिला ने घटना को लेकर कहा था, अपने फैंस के ऊपर से कूदी और कपड़े उतारते हुए पुतिन की तरफ दौड़ी। और चिल्लाई डिक्टेटर


बीते 6 मार्च को इस संगठन की 50 लड़कियों ने एफिल टावर पर टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया था। ये ग्रुप अपनी छाती पर Peace For Ukraine Stop Putin's War लिखवाकर प्रदर्शन कर रहा है।इस संगठन की लड़कियों ने इस साल 3 मार्च को स्पेन के मैड्रीड शहर में भी प्रदर्शन किया था, वे रुसी दूतावास के बाहर पहुंची थी। बालों में फूल लगाकर टॉपलेस होकर यूक्रेन में शांति की मांग कर रही थीं।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष