रामायण के 'मेघनाथ' विजय अरोड़ा ने जब रखा था बॉलीवुड में कदम, तब दिग्गज राजेश खन्ना भी डर गये थे...

By रेनू तिवारी | Apr 17, 2020

देश में इस समय लॉकडाउन चल रहा है ऐसे में लोग घर में कैद है। सरकारी चैनल दूरदर्शन ने इस दौरान टीवी पर कई सारे पुराने मशहूर धारावाहिकों का रिटीप टेलीकास्ट शुरू कर दिया है ताकि लोगों का घर पर मन लगा रहे। दूरदर्शन पर सबसे पहले रामायण- महाभारत को शुरू किया गया। रामायण-महाभारत के रिपिट टेलीकास्ट का दूरदर्शन को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 

इस समय दूरदर्शन की टीआरपी आसमान पर है। दूरदर्शन पर रामायाण को काफी पसंद किया जा रहा है। इस समय रामायण में लक्ष्मण और मेघनाथ का महायुद्ध चल रहा था। रामायण में मेघनाथ का किरदार विजय अरोड़ा (Vijay Arora) ने निभाया था। विजय अरोड़ा ने अपने दमदार अभिनय से इस किरदार मे जान डाल दी। आज तक लोग विजय अरोड़ा को रामायण के मेघराथ के किरदार के लिए ही याद किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: रामायण-महाभारत के टेलीकास्ट से दूरदर्शन ने रचा इतिहास, टीवी TRP के सारे रिकॉर्ड टूटे

विजय अरोड़ा ने भले ही 62 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया हो लेकिन उन्हें लोग आज भी याद करते है। रामायण का  रिपट टेलीकास्ट चल रहा है ऐसे में रामयणों के किरदारों की एक बार फिर से चर्चा हो रही है। ऐसे में बड़ी-बड़ी आंखे निकालकर मेघनाथ के रूप में विजय अरोड़ा के द्वारा लक्ष्मण के साथ किया गया वो संवाद आज भी लोगों को याद है। 

विजय अरोड़ा ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तो उनकी काबलियत तो देखकर जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना तक डर गये थे। फिल्म यादों की बारात से विजय अरोड़ा  ने बॉलीवुड में शानदार एक्टिग की थी। बहुत ही कम समय में विजय लोगों के दिल में बस गये थे। उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और साथ-साथ कई सीरियल्स भी किए। बता दें 62 साल की उम्र में विजय अरोरा का पेट के कैंसर के चलते निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक