By अभिनय आकाश | Mar 15, 2025
20 जनवरी 2025 के इनोग्रेशन डे के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बार पत्रकारों के साथ बाचीत के दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शुक्रवार को जॉइंट बेस एंड्रयूज में प्रेस वार्ता के दौरान एक रिपोर्टर के साथ एक अजीब घटना घटी। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति पत्रकारों से बात कर रहे थे, तभी एक रिपोर्टर का बूम माइक्रोफोन ट्रंप के चेहरे से टकरा गया। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति की त्वरित प्रतिक्रिया हुई और वो अनजाने में पीछे झुक गए और अपनी आँखें बंद कर लीं। हालांकि ट्रंप ने इस घटना को हंसी में टालने की कोशिश की, लेकिन उनके चेहरे पर नाराजगी साफ दिख रही थी। हालाँकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि वह बूम माइक ऑपरेटर उस समय किस मीडिया आउटलेट के लिए काम कर रहा था।
यूजर्स ने दी तरह-तरह की प्रतिक्रिया
इस घटना के बाद कई लोगों ने संदेह जताया कि कोई हानिकारक केमिकल माइक पर लगाकर ट्रंप तक पहुंचाने की कोशिश की गई। एक यूजर ने लिखा कि हमें पात नहीं कि उसके माइक्रोफोन में कोई पदार्थ डाला गया था या नहीं। मुझे उम्मीद ह कि ट्रंक के डॉक्टर के जरिए जांच की जाएगी। एक यूजर ने लिखा कि अगर ट्रंप को अचानक कुछ हो जाता है तो मैं माइक्रोफोन को दोष दूंगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि उस माइक पर जहर या किसी तरह का जैविक वायरल हो सकता है। इस व्यक्ति को तुंरत गिरफ्तार करो।