PoK पर सेना अध्यक्ष नरवाने का बड़ा बयान, संसद आदेश देगी तो कार्रवाई करेंगे

By अनुराग गुप्ता | Jan 11, 2020

नयी दिल्ली। थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने शनिवार को पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि संसद ने कई साल पहले ही यह संकल्प लिया था कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है। अगर संसद चाहेगी तो यह हिस्सा दोबारा भारत में होगा। सेना अध्यक्ष ने कहा कि यदि हमें उस क्षेत्र (पीओके) के बारे में कोई आदेश मिलेगा तो हम उचित कार्रवाई करेंगे।

इसे भी पढ़ें: आर्मी चीफ नरवाने ने कहा- भविष्य की हर चुनौती के लिए हम तैयार

इसी के साथ सेना अध्यक्ष ने सीडीएस का पद सृजित करने को तीनों सैन्य बलों के एकीकरण की दिशा में ‘बहुत बड़ा कदम’ बताया और कहा कि सेना इसकी सफलता सुनिश्चित करेगी। सेनाध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि संविधान के प्रति निष्ठा ‘हर वक्त हमारा मार्गदर्शन’ करेगा। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी। 

प्रमुख खबरें

West Asia Conflict | कतर में फंसे 500 से अधिक भारतीयों की वतन वापसी, दूतावास ने जारी की खतरनाक मलबे से बचने की चेतावनी

Andhra Pradesh Milk Tragedy | सफेद जहर का तांडव, रसोई तक पहुँचा मौत का दूध, 12 लोगों की मौत

Farooq Abdullah Attack | फारूक अब्दुल्ला के सिर पर तानी पिस्तौल, चली गोली! कांप उठा जम्मू-कश्मीर

Hardik Pandy National Flag Insult | टी20 विश्व कप जश्न में विवाद! क्रिकेटर हार्दिक पंड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे में शिकायत दर्ज