कब होगा चुनाव तारीखों का ऐलान ? असम में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद अटकलें तेज

By अनुराग गुप्ता | Feb 22, 2021

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हालांकि कब होंगे इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द ही चुनाव आयोग इसका ऐलान करेगी। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम की धरती में दिए गए एक बयान के बाद से यह कयास लगाए जाने लगे कि मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव तारीखों का ऐलान हो सकता है। 

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का चुनाव घोषित करना काम है, वह करेंगे। मेरी कोशिश रहेगी कि चुनाव घोषणा से पहले जितनी बार असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी जा सकूं। मैं पूरी कोशिश करूंगा। मार्च सात अगर मान ले चुनाव घोषणा की, पिछली बार चार मार्च को हुआ था इस बार उसके आस-पास हो सकता है। जो भी हो मैं आपके बीच में आने का निरंतर प्रयास करूंगा। 

इसे भी पढ़ें: तेजस के फाइलों में बंद होने की आ गई थी नौबत, हमारी सरकार ने इंजीनियर्स पर जताया भरोसा: PM मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के अंत में चुनाव से जुड़ी बात का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री के भाषण के बाद यह संभावना जताई जाने लगी कि चुनाव आयोग पहले सप्ताह में चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसी बीच जानकारी मिली है कि आगामी समय में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीएपीएफ के कम से कम 25 हजार जवान तैनात किए गए हैं। 

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते