सुशांत सिंह राजपूत को कब मिलेगा न्याय? मौत पर जो सवाल 14 जून को थे वही सवाल आज भी बरकरार

By रेनू तिवारी | Sep 25, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांंत सिंह राजपूत की मौत को लगभग चार महिने होने वाले हैं। सुशांत के लिए न्याय की गुहार अभी भी सोशल मीडिया पर जारी है। केस की जांच सीबीआई कर रही है लेकिन अभी तक केस से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है, जिसे लेकर विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर सुशांत की मौत से जुड़े तमाम सवाल फैंस, दोस्त और परिवार पूछ रहा था, उनमें से किसी के जवाब अभी तक नहीं मिले हैं। सुशांत का केस जहां था वहीं का वहीं बना हुआ है। लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर #CBIUnfoldSSRMystery के नाम से सुशांत के फैंस ने हैशटैग चलाया और एक बार फिर सुशांत के लिए न्याय की गुहार लगायी। सुशांत के केस की जांच करने के दौरान ड्रग्स एंगल सामने आया जिसके बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया। रिया की गिरफ्तारी के बाद सुशांत सिंह राजपूत से सारा फोकल हटकर बॉलीवुड के ड्रग्स एंगल पर शिफ्ट हो गया है। 

बॉलीवुड में एक्ट्रेस दिव्या भारती, जिया खान जैसी कलाकारों की मौत का रहस्य ये साबित करता है कि बॉलीवुड की दुनिया में काफी अंधेरा है जहां जाने के बाद वापस आना मुश्किल होता है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े कुछ सवालों के जवाब सुशांत के फैंस और परिवार जानना चाहता है लेकिन उन्हें जांच एजेंसी की तरफ से अभा कोई भा जवाब नहीं दिया गया। 

 जब सुशांत की मौत हुई तो उनके शव की कुछ तस्वीरें भी सामने आयी। जिसे देखकर ही सवाल खड़े होने शुरू हो गये।

सवाल 1- सुशांत सिंह राजपूत के शव के गले पर पड़े निभान फांसी लगाने के नहीं थे? सुशांत के माथे पर नीला निशान किस चीज का था?

सवाल 2- सुशांत के घर के सभी सीसीटीवी आखिर बंद क्यों थे? सुशांत के घर में उस दिन कौन-कौन था?

सवाल 3- मौत से पहले सुशांत सिंह राजपूत के घर में डीवीडी और हार्ड डिस्क क्यों तोड़े गये?

सवाल 4- सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मरने का समय क्यों नहीं डाला गया?

सवाल 5- सुशांत के घर की दूसरी चाभी किसके पास थी?

इसके अलावा सवाल कई सारे हैं लेकिन इस मामले में अभी इंतजार करना ही ठीक होगा। माना जा रहा है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में सुशांत सिंह राजपूत की सभी मेडिकल रिपोर्ट को एम्स सीबीआई को सौंप देगा। तभी यह बात सामने आ सकेगी कि आखिर सुशांत की मौत हत्या है या आत्महत्या। एम्स की एक टीम ने सुशांत सिंह राजपूत की साइकोलॉजिकल अटॉप्सी जांच भी की हैं। यानी कि माइंड का पोस्टमार्टम। विसरा जांच की रिपोर्ट आने वाली है।  

प्रमुख खबरें

French Open 2026: World No. 1 Aryna Sabalenka का तूफानी आगाज, पहले दौर में प्रतिद्वंद्वी को रौंदा।

IPL 2026 विवादों के बाद दबाव में Arshdeep Singh? Instagram से 200 से ज्यादा पोस्ट हटाए

Lionel Messi की Hamstring Injury पर बड़ा Update, World Cup से पहले 10 दिन का मिला Rest

Manchester United में छिड़ी कप्तानों की जंग, Roy Keane और Bruno Fernandes सरेआम भिड़े