Delhi CM Oath: दिल्ली में कब होगा CM का शपथ ग्रहण समारोह? सामने आई बहुत बड़ी जानकारी

By अंकित सिंह | Feb 14, 2025

दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इन सबके बीच नवनिर्वाचित भाजपा विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को एक संबंधित अपडेट साझा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नई सरकार 19-20 फरवरी से काम करना शुरू कर देगी। सिरसा ने कहा, बीजेपी विधायक दल की बैठक 18-19 फरवरी के आसपास होगी क्योंकि पीएम मोदी भी जल्द ही अपनी विदेश यात्रा से लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद 20 फरवरी तक नई सरकार का गठन हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, माफी की मांग की, जानें पूरा मामला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) को हरा दिया। पार्टी ने 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में अपनी सरकार बनाई। अब सबकी निगाहें सीएम कैंडिडेट के नाम पर हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस संबंध में कोई भी फैसला पीएम मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद लिया जाएगा। बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बीजेपी के 48 विधायकों में से चुना जाएगा। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर