Chaturmas 2026: योगिनी-देवशयनी एकादशी कब? जानें व्रत-पारण का पूरा Time

By अनन्या मिश्रा | Jul 10, 2026

वैदिक पंचांग के मुताबिक 30 जून से आषाढ़ माह की शुरूआत हो चुकी है। वहीं इस माह की समाप्ति 29 जुलाई को होगी। आषाढ़ महीने में योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होगी। देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है। इस अवधि में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आषाढ़ माह में योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी कब है।

इसे भी पढ़ें: Yogini Ekadashi पर लगेगा Bhadra Kaal, जानें पूजा पर पड़ेगा असर? नोट करें सही Date और Shubh Muhurat

व्रत पारण समय

योगिनी एकादशी व्रत का पारण 11 जुलाई को किया जाएगा। इस दिन पारण का समय दोपहर 01:50 मिनट से लेकर शाम को 04:36 मिनट तक है।

देवशयनी एकादशी तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी का व्रत किया जाएगा और इसी दिन से चातुर्मास की शुरूआत होगी। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत 24 जुलाई की सुबह 09:12 मिनट पर होगी। वहीं अगले दिन यानी की 25 जुलाई को दिन में 11:34 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी।

देवशयनी एकादशी पारण समय

25 जुलाई 2026 को देवशयनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। इस दिन पारण का समय सुबह 05:39 मिनट से लेकर सुबह 08:22 मिनट तक है। इस दौरान कभी भी व्रत पारण किया जा सकता है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

एकादशी तिथि को चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।

इस दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें और न तुलसी के पौधे में जल देना चाहिए।

घर और मंदिर की साफ-सफाई करें।

इस दिन बातचीत में गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें।

तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने Cyber Fraud के आरोपी को दबोचा, फर्जी पेमेंट दिखाकर ठगे 30 लाख रुपये

Bihar में Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान: 3 नई योजनाओं से महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, सशक्त होगा बिहार

Gandak नदी का जलस्तर बढ़ा, Bihar में बाढ़ का खतरा; CS ने की आपात बैठक

Samajwadi Party ने किया Stree Samman Samriddhi Yojana का एलान, 2027 में लागू करने का वादा