ओटीटी पर Vijay की 'Theri' कहां देख सकते हैं आप, साउथ की रिमेक है Varun Dhawan की Baby John

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 27, 2024

 ओटोटी देखने का क्रेज आजकल युवाओं में काफी बढ़ गया है। अगर आप भी ओटीटी लवर हैं और लेटेस्ट फिल्म देखने को शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए है। इस क्रिसमस पर स्टारर वरुण धावन की बेबी जॉन 25 दिसंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हो चुकी है। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। वरुण धावन की मास एक्शन थ्रिलर 'बेबी जॉन' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्माण एटली ने किया है और फिल्म का निर्देशन कैलीस ने किया है। साल 2016 में साउथ की सुपर हिट मूवी थेरी का रिमेक है वरुण की  'बेबी जॉन'। अब वरुण के फैंस जानना चाहते हैं कि बेबी जॉन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज हो रही है। आइए आपको बताते हैं।

हाल ही में वरुण धावन की  Baby John मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इतनी जल्दी तो यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी। 2 महीने के बाद ही ओटोटी पर ज्यादातर फिल्म रिलीज होती है। ऐसे में आप साल 2016 में रिलीज हुई थेरी को हिंदी वर्जन फिल्म को देख सकते हैं। 

कहां पर थेरी देख सकते हैं

थेरी फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में विजय कुमार ऊर्फ  डीसीपी जोसेफ कुरुविला नजर आए थे। इस फिल्म में सामंथी रुथ प्रभु, एमी जैक्शन, नैनिका और महेंद्रन भी नजर आए थे। अब आपको बता दें कि थेरी को हिंदी वर्जन को आप कहां देख सकते हैं। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। थेरी को iMDb ने 10 में से 7.5 रेटिंग दी है। आप थेरी को हिंदी वर्जन में देख सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.