मोदी के दोस्त नेतन्याहू ने कर दिया एक और जंग का ऐलान, इजरायल ने कहां उतार दिए 1 लाख सैनिक

By अभिनय आकाश | Jun 25, 2024

इजरायल और हिजबुल्ला के बीच किसी भी वक्त लड़ाई शुरू होने की आशंका है। दावा ये भी किया जा रहा है कि इजरायल ने अपने एक लाख सैनिकों को लेबनान बॉर्डर पर तैनात कर दिया है। लेबनान में ही हिजबुल्ला का ठिकाना है। इजरायल खुद को वॉर के लिए रेडी बता रहा है। हिजबुल्ला ने इजरायल को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। कुछ ही सेकेंड में इजरायल की मिसाइल ने लेबनान में आतंकी की कार को उड़ा दिया। धुआं निकली कार में हमास के साथ इस्लामिक ग्रप का भी एक आतंकवादी मौजूद था। पिछले कुछ हमलों में ऐसे सात आतंकवादी मारे जा चुके हैं। हालांकि मामला एयर सट्राइक से आगे युद्ध की ओर जा पहुंचा है। इजरायल और लेबनान में मौजूद हिजबुल्ला के बीच किसी भी वक्त जंग शुरू हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Reasi Bus Terror Attack: जड़ से मिटाना होगा, जम्मू हमले पर भड़का भारत का दोस्त इजरायल

हिजबुल्ला ने इन बड़े ठिकानों पर हमले की वार्निंग दी है। नसरल्लाह ने इजरायल पर एक नए हथियार से आक्रमण करने का दावा भी किया है। इजरायल की सेना और हिजबुल्ला के बीच पिछले आठ महीने से रुक रुक कर गोलीबारी और रॉकेट हमले हो रहे हैं। लेकिन अब इस संघर्ष के आउट ऑफ कंट्रोल होने का खतरा जताया जा रहा है। इजरायल की सेना दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओँ में से एक है तो हिजबुल्ला भी एक ऐसा आतंकी संगठन है जिसके पास मिसाइलें, एंटी टैंक वेपन के साथ खतरनाक ड्रोन्स मौजूद हैं।

प्रमुख खबरें

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग, विपक्ष का हठ और संस्थाओं की साख

Delhi में भारी बारिश से गिरा तापमान, IMD ने ओले गिरने और तेज हवाओं की दी चेतावनी

Manoj Bajpayee की फिल्म घूसखोर पंडत का बदला नाम, 23 अक्टूबर को Gajab Raat नाम से Netflix पर आएगी

डोनाल्ड, सेना और वो 9 रास्ते जो उड़ा देंगे होश! मिडटर्म चुनाव में Trump हारे तो क्या होगा?