240 भारतीयों को हवा में कहां ले गया इजरायल, चौंक जाएगी दुनिया

By अभिनय आकाश | Apr 24, 2026

 इजराइली लोगों ने 240 भारतीयों के लिए गाना गाया। इजरायली झंडों को लहराया क्योंकि इन 240 भारतीय लोगों का इजराइल के साथ एक बेहद ही खास और रहस्यमई रिश्ता है। जब यह लोग विमान में बैठकर भारत से इजराइल पहुंचे तो उस वक्त भी विमान के अंदर इजराइल के अधिकारियों ने इन भारतीय लोगों के लिए गाने गाए, झंडे लहराए और जश्न मनाया।दरअसल भारत में रहने वाले यह लोग यहूदियों के एक खास और रहस्यमई समुदाय से जुड़े हैं। इस समुदाय का नाम बनेई मिनाशे है। बनेई मिनाशे समुदाय के यहूदी सदियों पहले भारत आकर बस गए थे। बिनेई मिनाशे यहूदियों के वंशजों का जिक्र बाइबल में मिलता है। आपको बता दें कि यहूदियों के इस खास समुदाय के लोग भारत के नॉर्थ ईस्ट में आकर रहने लगे। 

इसे भी पढ़ें: Hormuz के बाद मलक्का में लगेगा टोल? इंडोनेशिया ने दे दिया बड़ा जवाब!

 दरअसल इजराइल इन बिनई मिनाशे लोगों को अपने खास इलाके में बसाना चाहता है। इस इलाके का नाम अपरगिली है। अपरगिली इलाका इजराइल के नॉर्थ में है जो लेबनान से बॉर्डर शेयर करता है। इस इलाके में 53% आबादी फिलिस्तीनी नागरिकों और अरबों की है। यहां मूल इजराइलियों की पॉपुलेशन माइनॉरिटी में आ गई है। ऐसे में इजराइल को डर है कि लेबनान से लगते हुए अपर गिली इलाके में अगर यहूदी कम हो गए तो इजराइल के इस इलाके में लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्ला की पकड़ मजबूत हो जाएगी क्योंकि यहां रहने वाले फिलिस्तीनी हिजबुल्लाह का साथ देंगे। इस इलाके में यहूदियों की घटती आबादी के चलते यहां घर, स्कूल, दुकानें सब खाली पड़ी हैं।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर