कहां है चीन का बाईस शहर? जहां जिनपिंग सरकार ने लगाया दुनिया का सबसे सख्त लॉकडाउन

By अभिनय आकाश | Feb 07, 2022

कोरोना वायरस की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। चीन से शुरू हुए इस वायरस ने पूरी दुनिया को घरों के भीतर कैद कर दिया। देशों ने अपनी सीमाएं बंद कर दी और बड़े पैमाने पर यात्रा को बंद कर दिया गया। लेकिन अब कोरोना की रफ्तार में कमी के साथ ही भारत समेत कई देश लॉकडाउन से बाहर निकल रहे हैं। लेकिन चीन के कई प्रांत ऐसे भी हैं जहां से लगातार सख्त लॉकडाउन की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। साथ ही लोगों को भूख से मदद की गुहार लगाने के भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं। लेकिन बीजिंग ओलंपिक की वजह से किसी भी तरह की कोई रियायत देने में नहीं लगा चीन जीरो कोविड पॉलिसी पर कायम है। ऐसे में ताजा मामला वियतनाम सीमा के पास से सामने आया है। चीन की जिनपिंग सरकार ने वियतनाम सीमा के पास स्थित एक शहर के 35 लाख लोगों को अत्याधिक सख्त लॉकडाउन के तहत कैद कर दिया है। किसी भी शहरवासी को अपने घर के बाहर कदम रखने की इजाजत नहीं है। कहा जा रहा है कि पिछले तीन दिनों में 70 से अधिक कोरोना वायरस मामलों आने के बाद सोमवार को सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: पेंग शुआइ ने कहा , चीनी अधिकारी के खिलाफ नहीं लगाये थे यौन उत्पीड़न के आरोप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वियतनाम सीमा से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) की दूरी पर चीन का बाइस शहर स्थित है। जहां 4 फरवरी को अपना पहला कोविड केस देखने को मिला था। कहा जा रहा है कि पॉजिटिव पाया गया यात्री सप्ताह भर चलने वाले चंद्र नव वर्ष की छुट्टी के लिए घर लौटा था। महामारी के फैलने के साथ ही चीन ने वियतनाम और म्यांमार के अवैध प्रवासियों के साथ-साथ संभावित कोविड -19 संक्रमणों को बाहर रखने के लिए अपनी दक्षिणी सीमा पर भारी रूप से लागू तार की जाली की बाड़ का निर्माण किया है। 

प्रमुख खबरें

Wimbledon पहुंचे Shubman Gill ने खोला राज, बोले- Carlos Alcaraz का ड्रॉप शॉट मेरे जैसा है

भारत बनेगा Global Logistics Hub! Delhi में Air Cargo Forum India की अगस्त में बड़ी तैयारी

Swiggy Instamart की बढ़ी मुश्किलें, खराब Food Products पर FSSAI ने थमाए 9 नोटिस

Jantar Mantar पहुंचे Prakash Raj, सोनम वांगचुक से की मुलाकात, देखें तस्वीरें