कहां हैं मोदी के बचपन के दोस्त अब्बास, साथ में मनाते थे ईद, जानें अभी किस हाल में हैं?

By अभिनय आकाश | Jun 20, 2022

अब्बाल नाम आज से पहले तक बहुत आम हुआ करता था। लेकिन महज एक दिन के अब्बास ने वो मुकाम हासिल किया कि देश ही नहीं पीरी दुनिया में चर्चा तेज हो गई। फिर सवाल उठा कि आखिर अब्बास हैं कहां? सवाल उठा तो जवाबों की तलाश भी शुरू हुई। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर अब्बास के नाम के पोस्टर चस्पा कर दिए गए। भला चर्चा हो भी क्यों न, आखिर पीएम मोदी ने खुद ही ये सवाल पूछा था। अब अब्बास को लेकर जानकारी भी सामने आने लगी। अब्बास इस समय सिडनी में अपने चोटे बेटे के पास रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: साइबर सुरक्षा पर बोले अमित शाह, हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा भारत, निचले स्तर तक किया जा रहा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

दरअसल, पीएम मोदी ने अपनी मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर एक ब्लॉग लिखा और अपने बचपन के दोस्त अब्बास को याद किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘‘मेरी मां जितनी सरल हैं उतनी ही असाधारण भी हैं। सभी माताओं की तरह।’’ उन्होंने याद किया कि उनके पिता के दोस्त का देहांत हो गया तो वह उनके बेटे अब्‍बास को घर ले आए। उन्होंने कहा, ‘‘वह हमारे साथ रहा और अपनी पढ़ाई पूरी की। मां अब्बास की वैसे ही देखभाल करती थीं, जैसे कि वह हम सभी भाई-बहनों की करती थीं। हर साल ईद पर वह अब्बास के लिए उसकी पसंद के खास पकवान बनाती थीं।’’

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन