साइबर सुरक्षा पर बोले अमित शाह, हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा भारत, निचले स्तर तक किया जा रहा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

Amit Shah
प्रतिरूप फोटो
Twitter

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल निचले स्तर तक किया जा रहा है। अगर हम साइबर सुरक्षा को सुनिश्चित नहीं करते हैं तो हमारी यही ताकत हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती बन सकती है।

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा भारत का निर्माण भारत के विकास के लिए जरूरी है। आज के युग में भारत का विकास हम साइबर सुरक्षा के बिना कर ही नहीं सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Agnipath scheme: अमित शाह बोले- आयु सीमा में वृद्धि से बड़ी संख्या में युवाओं को होगा लाभ 

गृह मंत्री ने कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल निचले स्तर तक किया जा रहा है। अगर हम साइबर सुरक्षा को सुनिश्चित नहीं करते हैं तो हमारी यही ताकत हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती बन सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल से भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और तकनीक के इस्तेमाल को हर स्तर पर ले जाया गया है। लेकिन अगर साइबर सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो यह ताकत हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती बन सकती है। 

इसे भी पढ़ें: BJP ने नेशनल हेराल्ड को एक मुकदमे के तौर पर किया पेश, गहलोत बोले- कांग्रेस की देन है आधुनिक भारत 

गृह मंत्री ने कहा कि साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी हुई है। कुछ देशों ने साइबर सुरक्षा के लिए साइबर आर्मी बनाई है और भारत का गृह मंत्रालय भी इसकी सुरक्षा को लेकर चौंकन्ना है। उन्होंने कहा कि साइबर फ्राड के कई नए आयाम सामने आ रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़