By अभिनय आकाश | Jul 05, 2025
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री व पीपीपी चीफ बिलावल भुट्टो जरदारी ने अल जजीरा को दिए साक्षात्कार में सफेद झूठ बोला है। जब वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवासन जैन ने बिलावल से पूछा कि यूएन द्वारा आतंकी घोषित जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को पाकिस्तान क्यों नहीं पकड़ रहा, तब उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान में नहीं छिपा है। वह अफगानिस्तान में हो सकता है। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में आजाद क्यों घूम रहा है, तो बिलावल ने कहा, यह तथ्यात्मक रूप से गलत है। सईद हिरासत में है। उन्होंने कहा के भारत सबूत देता है कि मसूद अजहर पाक में है, तो उसे गिरफ्तार केया जा सकता है। उन्होंने बताया, शक अब तक 90 से ज्यादा आतंकी संगठनों पर कार्रवाई कर चुका है।
भारत का ऑपरेशन सिंदूर
भुट्टो की यह टिप्पणी पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में आई है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीमा पार से हवाई हमलों की एक श्रृंखला के साथ जवाब दिया, जिसमें मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के अड्डे और बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय सहित प्रमुख आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। मसूद अजहर ने बाद में दावा किया कि भारतीय हमलों में उसके परिवार के दस सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे गए।