राघव चड्ढा ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'वैक्सीनेशन का राष्ट्रवाद' कहां खो गया ?

By अनुराग गुप्ता | Apr 05, 2021

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने केंद्र की मोदी सरकार पर कोरोना वैक्सीन को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की बात करने वाली सरकार से यह पूछना चाहता हूं कि 56 इंच की मोदी सरकार की 'वैक्सीनेशन का राष्ट्रवाद' कहा खो गया ? जो आज आप हिन्दुस्तान के लोगों के जान की कीमत नहीं समझते हैं। 

उन्होंने कहा कि 90 हजार कुल कोविड-19 के पॉजिटिव केस वाले चीन से हम तुलना कर रहे हैं जहां पर 90 हजार रोज नए मामले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्यात और वैक्सीन में चीन को पछाड़कर हम अपनी पीठ थपथपाने में लगे हैं। और हम इस चीज में नहीं लगे है कि अपने देश के लोगों को वैक्सीनेशन देकर उनको सुरक्षाकवच पहनाएं और उनकी जान की रक्षा करें। 

इसे भी पढ़ें: फिर बरपा देश में कोरोना का कहर, इन 8 राज्यों से आए 80 प्रतिशत से ज्यादा नए मामले 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राघव चड्ढा ने कहा कि भारत ने 6 करोड़ 45 लाख डोज 84 देशों को निर्यात किया है। देश के लोगों को इतनी वैक्सीन नहीं लगाई गई जितना उन्होंने निर्यात किया है।  

प्रमुख खबरें

बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान के अंदर रस्सी से लटका मिला शव

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर