जहां PM मोदी गए, वहां जाओ...मालदीव के बैन से भड़कते हुए इजरायल ने अपने नागरिकों को दे दी हिदायत

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2024

मालदीव ने एक ऐसी गलती कर दी, जिसके लिए अब इजरायल उसे कभी नहीं छोड़ने वाला है। भारत के साथ पंगा लेने के बाद अब मालदीव इजरायल को आंख दिखा रहा है। तुर्किए के ड्रोन्स को अपने देश में शामिल करने के साथ ही मालदीव को लगा कि वो दुनिया के किसी भी देश को आंख दिखा सकता है। पहले उसने भारत को आंख दिखाई। फिर उसकी निगाहें इजरायल पर जा टिकी। लेकिन इजरायल ने भी भारत की तरह मालदीवको माकूल जवाब दिया। मोहम्मद मुइज्जू ने इजरायली नागरिकों के देश में प्रवेश पर बैन लगा दिया है। गाजा में इजरायली हमले को लेकर मुस्लिम देशों में चलते विरोध के बीच अब मालदीव ने अपने तेवर दिखा रहा है। मालदीव के गृह मंत्री ने प्रेस वार्ता में बताया कि कैबिनेट ने इजरायल पोर्ट पर मालदीव में प्रवेश पर प्रतिबंध के लिए कानूनों में बदलाव का फैसला किया है। 

इसे भी पढ़ें: US-ब्रिटेन ने कर दी हूती विद्रोहियों पर सबसे बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों को बनाया निशाना

यह मालदीव के रविवार को इजरायली पासपोर्ट वाले व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के बाद आया है। मालदीव के होमलैंड सुरक्षा और प्रौद्योगिकी मंत्री अली एहसान ने राष्ट्रपति कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस निर्णय की घोषणा की। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने कैबिनेट की सिफारिश के बाद इजरायली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया है। 

प्रमुख खबरें

Gwalior सड़क हादसे पर CM Mohan Yadav ने दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को 4 लाख का मुआवजा

AdaniConneX के विशाखापत्तनम Data Center में एयर कूलिंग से बचेगा पानी

Health Tips: पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं ये फूड्स

Tiruchirappalli में Tula Snanam उत्सव, Cauvery River में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी