पाकिस्तान गाजा जाए या न जाए, हमास की इस्लामाबाद में एंट्री जरूर हो चुकी है!

By अभिनय आकाश | Jan 07, 2026

पाकिस्तान अमेरिका के दबाव में गाजा में सेना भेजे याभेजे, यह कहना मुश्किल है, लेकिन हमास के विशेषज्ञ पाकिस्तान पहुंच चुके हैंहमास नेता खालिद मशाल के विशेष प्रतिनिधि नाजी जहीर को कथित तौर पर पाकिस्तान में देखा गया हैबताया जा रहा है कि उन्हें पाकिस्तानी पंजाब के गुजरांवाला में लश्कर-ए-तैबा (LeT) के आतंकी शिविर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस घटनाक्रम ने हमास और पाकिस्तानी आतंकवादी समूहों के बीच संबंधों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। दिलचस्प बात यह है कि हमास नेता की पाकिस्तान की यह पहली यात्रा नहीं थी। 7 अक्टूबर, 2023 को इज़राइल पर घोषित आतंकवादी संगठन हमास द्वारा किए गए हमले के तुरंत बाद, देश में उनकी गतिविधियाँ तेज हो गईं।

इसे भी पढ़ें: एक बार मजा ना कराया, तो पैसे वापस, पाकिस्तान आर्मी है या फिर...मुनीर की सेना का सड़क छाप बयान आपने सुना क्या?

पिछले साल, पहलगाम हमले से कुछ दिन पहले रिकॉर्ड किया गया लश्कर कमांडर अबू मूसा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने गाजा और कश्मीर की तुलना करते हुए कहा था कि जिहाद ही एकमात्र समाधान है। उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है, हमें आजादी चाहिए, भीख नहीं। फिलिस्तीन और कश्मीर के दुश्मन हमारे दुश्मन हैं। जब हम इजरायल को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे, तो कश्मीर में भी ऐसा ही करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Satcom सेवाओं के लिए DCC ने TRAI की सिफारिशों को दी हरी झंडी

RBI ने Rupee को संभालने के लिए झोंके 8 अरब Dollar, विदेशी मुद्रा भंडार Record High पर पहुंचा

GTA में भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई होगी, दोषियों से वसूला जाएगा धन: Suvendu Adhikari

Samsung India Layoffs: 100 अधिकारियों पर गिरी गाज, दिवाली के बाद और भी Job Cut की बड़ी आशंका