Israel-Hamas Sign Gaza Peace Plan | किन शर्तों पर राजी हुआ हमास? गाजा में जश्न

By अभिनय आकाश | Oct 09, 2025

netanyahu गाजा युद्धविराम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषणा किए जाने के कुछ ही घंटों बाद लागू हो गया है कि इज़राइल और हमास दोनों उनके शांति समझौते के पहले चरण पर सहमत हो गए हैं। हालाँकि, इज़राइल ने कहा है कि यह समझौता तभी प्रभावी होगा जब उसकी कैबिनेट इस योजना को मंजूरी देगी। इज़राइली कैबिनेट की बैठक भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे होने की संभावना है, जिसमें बंधकों की रिहाई की योजना पर चर्चा और मतदान होगा। सरकारी वेबसाइट पर जारी एक घोषणा में कहा कि बैठक का एजेंडा सभी इज़राइली बंधकों की रिहाई की योजना होगी। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान विरोधी पॉल कपूर को ट्रंप ने दक्षिण एशिया का प्रभारी बनाकर इस्लामाबाद को झटका दे दिया

शांति योजना समझौते की घोषणा के दौरान, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि इज़राइल और हमास दोनों ने हमारी शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस समझौते का अर्थ है सभी बंधकों की रिहाई...बहुत जल्द। ट्रंप ने आगे कहा कि इज़राइल एक मज़बूत, टिकाऊ और चिरस्थायी शांति की दिशा में पहला कदम उठाते हुए अपनी सेना को एक सहमत रेखा पर वापस बुलाएगा।"

प्रमुख खबरें

New Zealand क्रिकेट का मेगा ऐलान, Team India के साथ 5 T20, 5 ODI और 2 Test की Series

Elon Musk का नया धमाका, SpaceX लाएगा इतिहास का सबसे बड़ा IPO, नजरें $1750 अरब पर

Monsoon Forecast ने बढ़ाई चिंता, Food Production पर संकट, बढ़ेगी Inflation

France की जीत के लिए Macron का बूस्टर, FIFA World Cup से पहले टीम से की खास मुलाकात