Ajit Doval ने मैक्रों से मिलकर तैयार किया कौन सा रोडमैप, क्या नया करने की तैयारी में है भारत और फ्रांस?

By अभिनय आकाश | Oct 04, 2024

भारत और फ्रांस के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग ने दुनिया में बड़ा धमाका कर दिया है। हाल ही में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की फ्रांस यात्रा ने दोनों देशों की मित्रता को और बढ़ा दिया है। डोभाल ने फ्रांस की महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी मुलाकात की है। इस बैठक में डोभाल ने पीएम मोदी की शुभकामनाएं मैक्रों को दी और दोनों ने होरइजन 2047 रोडमैप को लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ये रोडमैप भारत और फ्रांस के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूती प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके अलावा डोभाल ने फ्रांसिसि रक्षा खरीद एजेंसी यानी डीजीए के महानिदेशक इमैनुएल चीवा और फ्रांसिसि विदेश मंत्री जीन नोयल से भी मुलाकात की। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में इमरान खान के हजारों समर्थक सड़क पर उतरे, पंजाब प्रांत में 700 को किया गिरफ्तार

डोभाल ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की थी। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने बुधवार को सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान किया और कहा कि ऐसा न हो कि यह संघर्ष पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले ले। भारत ने यह टिप्पणी तब की है जब एक दिन पहले ईरान ने इजराइल द्वारा हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला तथा आतंकवादी समूह के अन्य कमांडरों की हत्या के जवाब में यहूदी देश पर करीब 200 मिसाइलें दागीं।  

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद