Koffee With Karan 8 । किस सारा को डेट कर रहे हैं Shubman Gill? KJ के शो पर Sara Ali Khan ने दिया जवाब

By एकता | Nov 06, 2023

अभिनेत्री सारा अली खान ने एक बड़ा खुलासा किया है। उनके खुलासे के अनुसार, क्रिकेटर शुभमन गिल उनके साथ नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ रिश्ते में हैं। शुभमन और सारा के रिश्ते में होने के संकेत अभिनेत्री ने करण जौहर के शो पर की है। बता दें, सारा अली खान कॉफी विद करण सीजन 8 के अगले एपिसोड में नजर आने वाली हैं। इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अभिनेत्री ने शुभमन और सारा के रिश्ते में होने के संकेत दिए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इसे भी पढ़ें: वास्तव में ये बेहद डरावना है.... Deepfake Video वायरल होने पर Rashmika Mandanna ने दी प्रतिक्रिया

अनन्या पांडे ने भी की अपनी लाइफ लाइफ पर चर्चा

अभिनेत्री अनन्या पांडे भी कॉफी विद करण के इस एपिसोड में अपनी लव लाइफ पर चर्चा करती नजर आई। करण ने सारा से सवाल किया कि एक ऐसी चीज जो अनन्या के पास है, लेकिन तुम्हारे पास नहीं। इसके जवाब में सारा ने कहा, 'नाईट मैनेजर'। इसके बाद करण अनन्या से सवाल करते हैं कि वह कैसे अपनी रातों को मैनेज कर रही हैं, तुम प्यार में गुमराह तो नहीं हो रहे हो। इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा, 'आशिकी ऐसी ही होती है।' बता दें, अनन्या इन दिनों आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ स्पॉट किया जा चुका है। इतना ही नहीं अनन्या और आदित्य के कई रोमांटिक वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। हालाँकि, इन सब चीजों के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

प्रमुख खबरें

Imran Khan समर्थकों के मार्च से पहले Islamabad में रास्तों पर रखे गए शिपिंग कंटेनर

World Heart Federation के पूर्व अध्यक्ष ने शुरू किया था World Heart Day, साल 2000 में हुआ था पहला आयोजन

Ujjain में Shahi Masjid का हिस्सा हटाने पर बनी सहमति, हाईकोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा

Asian Games में महिला Trap Team ने जीता रजत पदक, नीरू ने बनाया रिकॉर्ड