By अनन्या मिश्रा | Sep 29, 2026
हर साल 29 सितंबर को पूरी दुनिया में विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ दिल का ख्याल रखने का दिन नहीं है, बल्कि यह समझने का भी दिन है कि हार्ट की सेहत को नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है। हृदय और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम आदि के बारे में...
आजकल काम, तनाव और बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग सही तरह का खाना नहीं खाते हैं। जिस कारण बहुत सारे लोग दिल संबंधी बीमारियों से पीड़ित रहते हैं। वहीं हर साल दुनियाभर में लाखों लोग दिल की बीमारी के कारण मर जाते हैं। वहीं कोराना वायरस के बाद यह समस्या कहीं ज्यादा बढ़ गई है। पहले बड़े लोग इस बीमारी से परेशान थे, वहीं अब तो छोटे बच्चे भी इससे परेशान करें। इसलिए हर साल लोगों को हार्ट हेल्थ के प्रति जागरुक करने के लिए 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।
हर साल इस दिन एक खास थीम रखी जाती है। वहीं इस बार यानी की साल 2026 में Don’t Miss a Beat थीम रखी गई है। इस थीम के जरिए खास तौर पर दिल से जुड़े उन संकेतों को पहचानने पर जोर दिया गया है, जिनको अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।