लहंगे या साड़ी पर कौन-सा शेपवियर पहनना सबसे बेहतर रहता है, जानें स्टाइल एक्सपर्ट क्या कहती है?

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 19, 2025

महिलाएं जब भी एथनिक आउटफिट पहनती हैं, तो उनसे कई बार भारी मिस्टेक हो जाती है, जिससे उनका फैशन भी खराब हो जाता है। अगर आप भी साड़ी और सूट पहनती है, तो आप अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए एथनिक वियर के साथ सही शेपवियर पहन सकते हैं। इससे आपका फिगर एकदम कमाल का लगेगा। यदि आप कन्फ्यूज है कि साड़ी से लेकर लहंगा या कुर्ते के नीचे कौन से शेप वियर पहन सकते हैं। आपको बता दें कि इन एक्सपर्ट टिप्स के जरिए खुद के लुक को शानदार बना सकते हैं।

साड़ी में अपने कमर और हिप के पास सीमलेस लुक चाहती हैं, तो साड़ी शेपवियर बेस्ट ऑप्शन है।

लहंगे के साथ कौन-सा शेपवियर कर सकते हैं

अगर आप किसी भी फंक्शन में अट्रैक्टिव दिखना चाहती हैं, तो आप लहंगे में सीमलेस दिखना चाहते हैं। साथ ही हिप और कमर के पास बल्ज ना नजर आए तो हाई वेस्ट टमी टकर या हाई वेस्ट पैंटीज को पहन सकते हैं। जो केवल हिप के पास आकर खत्म हो जाते हैं और आपके कमर के पास वाले हिस्से को सीमलेस दिखाती हैं।

कुर्ते के साथ कौन-सा शेपवियर पहनें

अगर आप कुर्ता वियर करते हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आता है कि इसके साथ कौन-सा शेपवियर पहनना चाहिए। तो आप कुर्ते के साथ सीमलेस कंट्रोल शॉट्स को पहन सकते है। इसको पहनने से जांघों के साथ ही टमी और कमर को सीमलेस लुक देने में मदद करता है और किसी तरह की पैंटी लाइन भी विसिबल नहीं होती है और भी ज्यादा शेप सही पाने के लिए आप फुल बॉडी शेपवियर को भी पहन सकते है। इससे कमर से लेकर हिप तक कुर्ते में और अच्छे से डिफाइन होती है।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा