इधर PM Modi लौटे, उधर Amritsar पहुंचा अमेरिका से निर्वासित भारतीयों का दूसरा जत्था

By एकता | Feb 16, 2025

अमेरिका से 119 भारतीयों को लेकर अमेरिकी सैन्य विमान शनिवार देर रात अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा। यह विमान पीएम मोदी के स्वदेश लौटने के ठीक बाद उतरा। आपको बता दें, अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के वादे के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा निर्वासित किए जाने वाले भारतीयों का यह दूसरा जत्था है। इससे पहले पहला विमान 5 फरवरी को उतरा था और 157 निर्वासितों को लेकर तीसरा विमान भी रविवार को भारत में उतरने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: New Delhi Railway Station Stampede । भगदड़ में 18 लोगों की मौत, परिजनों को मिलेगा 10-10 लाख रुपये का मुआवजा, पुलिस ने जांच शुरू की

इससे पहले, निर्वासित किए गए लोग हरियाणा (33), गुजरात (33), पंजाब (30), महाराष्ट्र (3), उत्तर प्रदेश (3) और चंडीगढ़ (2) से थे। उन्हें उसी सैन्य विमान से वापस भेजा गया, जिसने टेक्सास के सैन एंटोनियो से उड़ान भरी थी। निर्वासित लोगों को पूरी उड़ान के दौरान बेड़ियों में जकड़ा गया और उन्हें बांधकर रखा गया, लेकिन भारत पहुंचने पर ही उन्हें मुक्त किया गया - इस कदम से भारत में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया और तत्कालीन बजट सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra