व्हर्लपूल आफ इंडिया के प्रबंध निदेशक सुनील डिसूजा का इस्तीफा, भोला लेंगे जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2019

नयी दिल्ली। व्हर्लपूल आफ इंडिया के प्रबंध निदेशक सुनील डिसूजा ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। विशाल भोला उनका स्थान लेंगे। टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल की सोमवार को हुई बैठक में प्रबंध निदेशक सुनील डिसूजा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। डिसूजा कंपनी के बारह कुछ करना चाहते हैं।’’ 

 डिसूजा का इस्तीफा तीन अप्रैल, 2020 से प्रभावी होगा। डिसूजा पिछले साढ़े चार साल से कंपनी की अगुवाई कर रहे हैं। 

 इसके अलावा कंपनी के निदेशक मंडल ने सूचित किया है कि विशाल भोला कंपनी में डिसूजा की जगह प्रबंध निदेशक होंगे। वह एक जनवरी, 2020 से कंपनी से जुड़े रहे हैं। भोला के पास उपभोक्ता सामान उद्योग का 20 साल का अनुभव है। इससे पहले वह यूनिलीवर में वैश्विक उपाध्यक्ष (जल) रह चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: जियो की टावर परिसंपत्तियों को 25,215 करोड़ में ब्रुकफील्ड को बेचेगी रिलायंस

प्रमुख खबरें

सीएमआरएल रिश्वत मामला: सिर्फ ED के कहने पर FIR दर्ज नहीं कर सकती सरकार, बोले रमेश चेन्निथला

OpenAI ने रोकी नए AI Models की ट्रेनिंग, अनियंत्रित व्यवहार के बाद उठाया कदम

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी