व्हाइट हाउस व न्यूयार्क सिटी के महापौर ने महात्मा गांधी की प्रतिमाओं को क्षति पहुंचाने की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका में व्हाइट हाउस और न्यूयार्क सिटी के महापौर ने हाल में देश में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने की घटनाओं की बुधवार को कड़ी निंदा की। महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने का ताजा मामला न्यूयार्क का है। अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरेन ज्यां पियरे ने दैनिक प्रेस सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, “महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का संदेश दिया है और वह प्रेरणास्रोत हैं

इसे भी पढ़ें: पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी पर विवाद के बाद हैदराबाद में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात, कई संस्थानों को भी बंद करने का आदेश

राष्ट्रपति ने ऐसा कई बार कहा है।” इस बीच न्यूयार्क सिटी के महापौर एरिक एडम्स कई अधिकारियों के साथ न्यूयार्क में स्थित गांधी की उस प्रतिमा पर गए जिसे नुकसान पहुंचाया गया था। शहर में तीन अगस्त और 16 अगस्त को गांधी की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने की घटनाएं हुई थीं। रिचमंड हिल में स्थित तुलसी मंदिर का दौरा करने गए एडम्स ने संवाददाताओं से कहा, “रिचमंड हिल में घृणा के लिए कोई स्थान नहीं है। न्यूयार्क सिटी में घृणा के लिए कोई स्थान नहीं है।

प्रमुख खबरें

England Series के बाद Indian Team का साथ छोड़ेंगे Ryan Ten Doeschate, कम Travel और परिवार को देना चाहते हैं वक्त

IPL 2027 के लिए Mumbai Indians का बड़ा एक्शन प्लान, Mahela Jayawardene और कप्तानी पर लटकी तलवार

ICC New Rules: वनडे और टी20 विश्व कप का बदला स्वरूप, सुपर 7 और सुपर 10 से बढ़ेगा टूर्नामेंट का रोमांच

FIFA World Cup 2026: Argentina और Messi पर पक्षपात के आरोप, ऑनलाइन याचिका में उठी टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग