भारत की मदद के लिये White House ने की सभी संसाधनों का इस्तेमाल करने की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2021

वाशिंगटन। बोस्टन स्थित एक चैम्बर ने व्हाइट हाउस और कांग्रेस से भारत में लोगों की जान बचाने में मदद के लिये अपने सभी संसाधनों का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है। साथ ही उसने आगाह किया कि अमेरिका की ओर से किसी भी तरह की देरी किये जाने से भारत का कोविड-19 आपातकाल एक वैश्विक स्वास्थ्य एवं आर्थिक संकट बन सकता है। यूएसए इंडिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स (यूएसएआईसी) ने कहा कि भारत में कोविड-19 मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि ने सभी वैश्विक रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। उसे पश्चिमी देशों की ओर से तत्काल मदद की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: भारत में कोविड संकट के बीच सेवा इंटरनेशनल 400 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजेगा

अमेरिका दुनिया का एकमात्र देश है जिसके पास भारत की मदद के लिये संसाधन और सामग्री है। यूएसएआईसी के अध्यक्ष करुण ऋषि ने कहा, अमेरिकायुद्धस्तर पर और समयबद्ध तरीके से मदद मुहैया कराने में नाकाम रहा तो भारत में और लोगों की जान जा सकती है। यूएसएआईसी व्हाइट हाउस तथा अमेरिकी कांग्रेस से भारत में लोगों की जान बचाने के लिये अपने सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करने का अनुरोध करता है। उन्होंने कहा, सभी का जीवन समान है। मानवता का तकाजा है। भारत में लोगों की बेशकीमती जान बचाई जा सकती है। अमेरिकी की ओर से हस्तक्षेप में देरी इसे वैश्विक स्वास्थ्य एवं आर्थिक संकट बना सकती है।

प्रमुख खबरें

‘INDIA’ गठबंधन के साझेदारों में मतभेद से पूरे बंगाल में देखने को मिल रहा है त्रिकोणीय मुकाबला

Apple वॉच ने दिल्ली की महिला की बचाई जान, सटीक और उन्नत सुविधाओं के लिए टिम कुक को धन्यवाद दिया, CEO ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस संगठन के असहयोग और अविश्वास के कारण नामांकन वापस लिया : Akshay Kanti Bam

इनकी नीयत में खोट है, इटावा में PM Modi ने खोली Samajwadi Party और Congress के तुष्टिकरण की पोल