ट्रंप और पेंस से जुड़े व्हाइट हाउस के कुछ अधिकारियों को लगेगा इस सप्ताह कोविड-19 का टीका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस से जुड़े व्हाइट हाउस में उनके कुछ अधिकारियों को इस सप्ताह की शुरुआत में कोरोना वायरस का टीका लगा दिया जाएगा, जबकि इसका सार्वजनिक वितरण स्वास्थ्य कर्मियों और नर्सिग होम एवं देखभाल केंद्रों में काम करने वाले लोगों तक ही सीमित होगा। इस मामले की जानकारी रखने वाले दो अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि फाइजर का हाल में स्वीकृत टीका देश के शीर्ष निर्वाचित अधिकारियों के साथ काम करने वाले अधिकारियों को लगाया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा