160 अमेरिकी सैनिकों की मौत से हिला व्हाइट हाउस, ट्रंप ने जवाब...

By अभिनय आकाश | Mar 11, 2026

मीडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। लगातार जारी सैन्य हमलों के बीच अमेरिकी सेना को भी बड़ा नुकसान हुआ है। दरअसल, अमेरिकी रक्षा विभाग यानी पेंटागन ने खुलासा किया है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान के दौरान कई अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका के भीतर ही इस युद्ध को लेकर सवाल उठने लगे हैं और कई सांसद ट्रंप प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं। आखिर इस संघर्ष में अमेरिकी सेना को कितना नुकसान हुआ है और क्यों अब अमेरिका की राजनीति में इस युद्ध को लेकर बहस तेज हो गई है। दरअसल, पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पारेल ने बताया कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के पहले 10 दिनों के दौरान 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। पारेल ने यह भी जानकारी दी कि इन सैनिकों में से अधिकांश को मामूली चोट आई आई थी और अधिकांश इलाज के बाद फिर से ड्यूटी पर लौट चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: US Israel Iran War News: पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व में युद्ध की आग और भड़की, मोदी बोले- हर भारतीय को बचाएंगे

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ऊर्जा की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बीच, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल और गैस की ढुलाई में आई बाधाओं के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। ईरान ने कहा कि समस्या का मूल कारण वाशिंगटन की अस्थिरता पैदा करने वाली कार्रवाइयां हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर विदेश मंत्री एस जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के बीच मंगलवार रात फोन पर हुई वार्ता का विवरण प्रदान करते हुए यह बात कही। इसमें कहा गया है कि अराघची ने जयशंकर को पिछले 11 दिनों में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ किए गए अपराधों का विस्तृत विवरण प्रदान किया, जिसमें मीनाब शहर में बालिका विद्यालय पर मिसाइल हमला और उसके बाद नागरिक ठिकानों पर हमले शामिल हैं। अराघची ने ईरान की अखंडता की व्यापक रूप से रक्षा करने के ईरान के दृढ़ संकल्प पर जोर दिया। इसमें कहा गया है कि दोनों विदेश मंत्रियों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की आवाजाही में आई बाधाओं से उपजे हालात पर भी चर्चा की।  

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.