मसाज पार्लर में आठ लोगों की हत्या की घटना में श्वेत व्यक्ति को आरोपी बनाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2021

अटलांटा (अमेरिका)। अमेरिका के अटलांटा क्षेत्र में तीन मसाज पार्लर में एक घंटे से अधिक समय तक सिलसिलेवार गोलीबारी में आठ लोगों की हत्या करने के मामले में श्वेत व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। इस घटना के बाद एशियाई-अमेरिकी समुदाय दहशत में है क्योंकि समुदाय के लोगों को कोरोना वायरस महामारी के कारण लगातार निशाना बनाया जा रहा है। घटना के एक दिन बाद जांचकर्ता यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिरकार 21 वर्षीय रॉबर्ट ऐरोन लांग ने ऐसा क्यों किया। यह अमेरिका में लगभग दो वर्ष में सामूहिक हत्या की सबसे बड़ी घटना है।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने वामदलों के समर्थकों से किया आग्रह, बोलीं- भाजपा को रोकने के लिए को वोट दें तृणमूल

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि लांग पहले कभी उन मसाज पार्लर में गया था या नहीं जहां गोलीबारी हुई लेकिन यह जरूर पता है कि वह ‘एक प्रकार की पॉर्न इंडस्ट्री’ पर हमला करने फ्लोरिडा जा रहा था। चेरोकी काउंटी के शेरिफ कैप्टन जे बाकर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘उसे कोई समस्या है जिसे वह ‘‘यौनिच्छा’’ मानता है। ये स्थान उसके लिए लालसा का कारण है जिन्हें वह खत्म कर देना चाहता था।’’ शेरिफ फ्रेंक रेनॉल्ड्स ने कहा कि यह कहना जल्दबादी होगी कि हमला नस्ली था लेकिन ‘‘जो संकेत मिले हैं उनसे लगता है कि ऐसा नहीं था।

प्रमुख खबरें

China से भिड़ा यूरोप, रोज 1-बिलियन-यूरो के भारी नुक़सान से हड़कंप!

Graham Staines हत्याकांड के दोषी Dara Singh की सजा में छूट की याचिका Odisha Government ने की खारिज

BRICS समिट में ये 5 काम कर गए जिनपिंग, भारत भी हैरान!

Montreal Protocol प्रतिबद्धताओं को भारत ने विकास रोके बिना पूरा किया: Kirti Vardhan Singh