तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का निधन, कोविड-19 महामारी को किया था खारिज

John Magufuli

सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें थीं कि वह बीमार चल रहे हैं लेकिन शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने इन बातों का खंडन किया था।

नाकुरू। तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का निधन हो गया है। वह 61 वर्ष के थे। उपराष्ट्रपति सामिया सुलुहू ने बुधवार को बताया कि मगुफुली का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। राष्ट्रपति को फरवरी के अंत से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया था। सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें थीं कि वह बीमार चल रहे हैं लेकिन शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने इन बातों का खंडन किया था। 

इसे भी पढ़ें: वड़ोदरा के एक अस्पताल में लगी आग, कोरोना के 17 समेत 23 मरीजों को निकाला गया सुरक्षित 

मगुफुली अफ्रीका के उन प्रमुख नेताओं में से एक थे जिन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी को खारिज कर दिया था। उन्होंने पिछले साल कहा था कि तंजानिया ने तीन दिन की राष्ट्रीय प्रार्थना के जरिए इस संक्रामक बीमारी का खात्मा कर दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़