शपथ ग्रहण समारोह में छाया रहा कुर्ता-पायजामा और हिंदी भाषा का जादू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा नीत राजग सरकार के नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में पारंपरिक भारतीय पोशाकों के साथ भगवा रंग छाया रहा और ज्यादातर मंत्रियों ने हिंदी भाषा में शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह भव्य राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न देशों के प्रमुख और कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। शपथ लेने वाले ज्यादातर मंत्रियों ने हिंदी भाषा में शपथ ली और अन्य ने अंग्रेजी भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ ली। 

वहीं कपड़ों की बात करें तो ज्यादातर सांसद कुर्ता-पायजामा और पारंपरिक कपड़े पहनकर आए थे। वहीं कुछ शर्ट और पैंट में भी दिखे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब शपथ लेने के लिए आए तो कई लोगों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और उनमें से किसी ने ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए। प्रधानमंत्री भी इस समारोह में कुर्ता-पायजामा और ऊपर से जैकेट पहने हुए थे। समारोह में बॉलीवुड के साथ कई क्षेत्रों के लोगों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के 58 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन