महादेव के सुरनकोट मंदिर पर हमला किसने किया था? दो साल बाद SIA ने बतायी हमले के पीछे की कहानी, दाखिल किया आरोपपत्र

By रेनू तिवारी | May 20, 2025

15 नवंबर 2023 को पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में एक मंदिर के पास रहस्यमयी विस्फोट हुआ। विस्फोट शिव मंदिर के पास हुआ था। ये कैसे हुआ, क्यों हुआ और किसने किया, आखिर महादेव के मंंदिर को क्यों निशाना बनाया गया? इन सबके सवालों का जवाब पुलिस 2 साल से तलाश रही हैं। अब दो साल बाद जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने नवंबर 2023 में सुरनकोट में एक मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में सोमवार को आरोपपत्र दाखिल किया।

इसे भी पढ़ें: मंत्री विजय शाह की बढ़ी मुश्किलें, मध्य प्रदेश पुलिस ने कर्नल कुरैशी के खिलाफ टिप्पणी की जांच के लिए SIT गठित की

अधिकारी ने कहा कि 2022 के अंत में, नजीर अहमद ने पाकिस्तान स्थित नंबरों का उपयोग करके एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्लिकेशन के माध्यम से अपने रिश्तेदार अब्दुल अजीज के साथ फिर से संपर्क स्थापित किया। इस दौरान, उसने अजीज को कट्टरपंथी बनाया और एचएम/जेकेजीएफ में भर्ती किया, उसे आतंकी संगठन के एजेंडे और विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए जिला पुंछ में ग्रेनेड हमले करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor | पाकिस्तान के पीर पंजाल में छुपा है क्या कोई खूफिया सैन्य अड्डा? नौ में से सात हमले वहीं से हुए... LoC पर अभी भी अलर्ट पर है भारतीय सेना

अधिकारी ने कहा, "नजीर अहमद ने न केवल अब्दुल अजीज को भर्ती किया, बल्कि उसे एन्क्रिप्टेड संचार चैनलों के माध्यम से हमले को अंजाम देने के लिए हथगोले और विस्तृत निर्देश भी दिए।" उन्होंने कहा कि जांच से पता चलता है कि पाकिस्तान प्रायोजित हिजबुल मुजाहिदीन द्वारा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करने की व्यापक साजिश रची जा रही है।

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की