मोदी के दोस्त मैक्रों की यूक्रेन में मर्डर की साजिश किसने रची? वो खुलासा जिससे तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है

By अभिनय आकाश | Feb 16, 2024

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों यूक्रेन के दौरे पर जाने वाले थे लेकिन अचानक ही वह दौरा रद्द कर देते हैं। कारण बताया गया कि यूक्रेन में मैक्रों पर जानलेवा हमला होने का डर है। पहले सिक्योरिटी को वजह बताया गया तो सभी लोग हैरान हो गए कि जब मैक्रों को वहां पर जाना था तो ठीक उसी वक्त अर्जेंटीना के राष्ट्रपति वहां पहुंचते हैं लेकिन उनका कोई सिक्योरिटी का खतरा नहीं है लेकिन मैक्रो को है। जैसे ही यह दावा सामने आया पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। सवाल उठने लगे कि वो कौन है जो इमैनुअल मैक्रों का मर्डर करवाना चाहता है। इसके पीछे उसके मंशा क्या है और ही इसके लिए यूक्रेन को ही क्यों चुना गया?

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Zelensky को अपने सेनाध्यक्ष Valerii Zaluzhnyi से किस बात का खतरा पैदा हो गया था जो बीच युद्ध में उन्हें हटाना पड़ गया?

मैक्रों का यूक्रेन दौरा रद्द होने कर पीछे फ्रांसीसी अधिकारियों ने वजह नहीं बताई। रूसी मीडिया के मुताबिक मैक्रों की यात्रा यूक्रेन में जानलेवा हमले के खतरे की आशंका की वजह से रद्द की गई। रूस मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यूक्रेनी खुफिया एजेंसी ने फ्रांसिस राष्ट्रपति मैक्रों की हत्या का प्लान बनाया था। हमले की निगरानी डिफेंस इंटेलिजेंस के प्रमुख किरिलोव मोटारोव को करनी थी। जानकारी के मुताबिक जेलेंस्की के ही पूर्व जनरल ने यूक्रेनी खुफिया एजेंसी के प्लान पर पानी फेर दिया। उन्हें जैसे ही ये जानकारी मिली उन्होंने उसे फ्रांस के राष्ट्रपति से साझा किया। फिर आनन फानन में मैक्रो का दौरा रद्द करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: Zelensky ने जनरल सिर्स्की को नया सेना प्रमुख किया नियुक्त, कहा- नेतृत्व में बदलाव का समय

इस जानकारी के बीच फ्रांसीसी ऑफिस ने अपने स्टेटमेंट में बताया है कि मैक्रो और जेलेंस्की के बीच जंग की स्थिति और यूक्रेनियों की जरूरतों को लेकर शनिवार को चर्चा हुई है।  दोनों नेताओं के बीच सुरक्षा समझौते को लेकर भी बात हुई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जेलेन्सकी मियूनिख सुरक्षा समझौते को लेकर पेरिस और बर्लिन का दौरा करेंगे।

प्रमुख खबरें

प्रज्वल रेवन्ना की मां को मिली राहत, अपहरण मामले में मिली HC से अंतरिम जमानत

देश चलाने के लिए सर्वसम्मति जरूरी, NDA का नेता चुने जाने के बाद बोले नरेंद्र मोदी, गुड गवर्नेंस का नया अध्याय लिखेंगे

1989 में राजीव गांधी..सचिन पायलट ने बताता नरेंद्र मोदी को क्यों नहीं बनानी चाहिए सरकार

T20 World Cup 2024: केएल राहुल और जयदेव उनादकट के साथ खेल चुके हैं सौरभ नेत्रवलकर, पाकिस्तान से लिया बरसों पुरानी हार का बदला