जिनके मन में राष्ट्र के प्रति निष्ठा नहीं, वे महाकुंभ जैसा आयोजन नहीं कर सकते: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि जिनके मन में राष्ट्र के प्रति निष्ठा नहीं है, वे महाकुंभ जैसा बड़ा आयोजन नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी कहा कि महाकुंभ 2025 ने देश-प्रदेश को बहुत कुछ दिया और इतना बड़ा आयोजन राम भक्त ही कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, “हमारा प्रयागराज अब सामान्य रूप से इलाहाबाद नहीं रहा। अब यह प्रयागराज हो गया है। प्रयागराज का मतलब महामिलन स्थल। जो लोग प्रयागराज की पहचान को छिपाते थे, वे नहीं चाहते थे कि इस पौराणिक नगर को नयी पहचान मिले क्योंकि उनके लिए उनका ‘वोटबैंक’ महत्वपूर्ण था।”

उन्होंने कहा, ‘‘महाकुंभ 2025 ने देश-प्रदेश को बहुत कुछ दिया और इतना बड़ा आयोजन राम भक्त ही कर सकते हैं। जिनके मन में राष्ट्र के प्रति निष्ठा नहीं है, वे महाकुंभ जैसा बड़ा आयोजन नहीं कर सकते।

प्रमुख खबरें

ब्राजील में हार के बाद Flavio Bolsonaro परिवार समेत Miami पहुंचे

Botad District Court ने ट्रेन पटरी से उतारने की साजिश में दो दोषियों को उम्रकैद दी

Meerut में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला मतपाल गिरफ्तार, मार्कशीट बरामद

उत्तर-पश्चिम Delhi में कारोबारी के आवास पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गिरोह की जांच