कौन हैं फैसल फारुकी जो देते थे दिलीप कुमार का हेल्थ अपडेट?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2021

दिलीप कुमार इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह कर चले गए हैं। लेजेंड्री अभिनेता के निधन से ना सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री बल्कि पूरा देश सदमे में है। दिलीप कुमार के निधन के कारण केंद्रीय कैबिनेट की बैठक को भी रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें कि दिलीप कुमार की तबीयत से जुड़ी हर जानकारी फैसल फारुकी देते थे।

दिलीप कुमार के प्रवक्ता हैं फैसल फारुकी

आपको बता दें कि फैसल फारुकी दिलीप कुमार के प्रवक्ता हैं। साथ ही वह माउथ शट डॉट कॉम वेबसाइट के सीईओ और फाउंडर भी हैं। उन्होंने ही दिलीप कुमार का ट्विटर से परिचय कराया था। उन्होंने बताया कि पहले तो दिलीप कुमार खुद ही पढ़ा करते थे और मुझसे रिप्लाई करने को कहते थे लेकिन जब से तबीयत खराब हुई उन्होंने पढ़ना बंद कर दिया था।

दिलीप कुमार अपने आखिरी समय तक भी फैंस से जुड़े रहे। वहीं सायरा बानो के बारे में बात करते हुए फैसल फारुकी कहते हैं कि मुझे लगता है कि जब से सायरा बानो पैदा हुई हैं उन्होंने दिलीप साहब से ही प्यार किया है। दोनों का रिश्ता एक मिसाल है।

शाम 5 बजे किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ने की वजह से बार-बार अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा था। हालांकि तबीयत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे जाती थी लेकिन इस बार वह हिंदुजा अस्पताल से वापस नहीं आए और वहीं अपनी आखिरी सांस ली। 

दिलीप कुमार के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी देते हुए फैसल फारुकी ने कहा कि शाम 5 बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर फिलहाल उनके घर पहुंच गया है।    

प्रमुख खबरें

सुपरस्टार Yash की फिल्म Toxic को मिला A सर्टिफिकेट, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Venus Plants For Shukra Grah: शुक्र दोष मिटाकर जीवन में सुख-समृद्धि लाएंगे ये Vastu Remedy, देखें Full List

दिल्ली में हाई कोर्ट, जाम नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग समेत 6 जगहों पर बम की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सीधे रास्ते पर नहीं चला तो...सिंधु जल संधि पर शहबाज ने भारत को दी खुली धमकी