जानें कौन थे फौजा सिंह? जिनका 114 साल की उम्र में सड़क दुर्घटना में हुआ निधन

By Kusum | Jul 15, 2025

महान मैराथन धावक फौजा सिंह का 14 जुलाई 2025 को पंजाब के जालंधर के पास ब्यास पिंड गांव में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। भारतीय मूल के ब्रिटिश सिख एथलीट कथित तौर पर अपनी नियमित सैर के लिए निकले थे, तभी जालंधर-पठानखोट राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और यूं एक अविश्वसनीय जीवन गाथा का अंत हो गया। उम्र को मात देने, रिकॉर्ड तोड़ने और पीढ़ियों को प्रेरित करने वाले फोजा सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

बुजुर्गों को आमतौर पर आराम करने की सलाह दी जाती है लेकिन फौजा सिंह ने 89 की उम्र में दौड़ान शुरू किया और 100 की उम्र में लंदन, न्यूयॉर्क और हॉन्गकॉन्ग जैसे शहरों में मैराथन में हिस्सा लेकर इतिहास रच दिया। उनकी दौड़ सिर्फ ट्रैक पर नहीं थी बल्कि जिंदगी के हर मोर्चे पर थी। उन्होंने पत्नी, बेटी और सबसे छोटे बेटे को खोने के बाद भी हार नहीं मानी। जब दुख उन्हें अपने आगोश में लेने को तैयार थे तो उन्होंने दौड़ को जीने की वजह बना लिया। 

 

फौजा सिंह की उपलब्धियां

  2000 लंदन मैराथन: 6 घंटे 54 मिनट

2001 लंदन मैराथन: 6 घंटे 54 मिनट

2002 लंदन मैराथन: 6 घंटे 45 मिनट

2003 लंदन मैराथन: 6 घंटे 2 मिनट

2003 टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन: 5 घंटे 40 मिनट (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ)

20003 न्यूयॉर्क सिटी मैराथन: 7 घंटे 35 मिनट

2004 लंदन मैराथन: 6 घंटे 7 मिनट

2004 ग्लासगो सिटी हाफ मैराथन: 2 घंटे 33 मिनट

2004 टोरंटो वाटरफ्रंट हाफ मैराथन: 2 घंटे 29 मिनट 59 सेकंड

2011 टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन: 8 घंटे 11 मिनट

2012 लंदन मैराथन: 7 घंटे 49 मिनट 21 सेकंड

2012 हांगकांग मैराथन (10 किमी): 1 घंटा 34 मिनट

2013 हांगकांग मैराथन (10 किमी): 1 घंटा 32 मिनट 28 सेकंड 

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त