कौन है निशांत सरनु? रणजी ट्रॉफी में डेब्यू कर झटके दो विकेट, पाकिस्तान के लिए की कर चुके हैं नेट गेंदबाजी

By Kusum | Oct 12, 2024

रणजी ट्रॉफी में निशांत सरनू ने शुक्रवार को गुजरात के खिलाफ हैदराबाद के लिए डेब्यू किया। इस 6 फुट 9 इंच लंबे गेंदबाज ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। पिछले साल, हैदराबाद के 19 वर्षीय खिलाड़ी ने वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के लिए नेट बॉलर का काम किया था। इस दौरान उन्होंने टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल का ध्यान भी अपनी ओर खींचा था जो मौजूदा समय में भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच हैं।

बता दें कि, उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैं बहुत मोटा था और मेरा वजन 102 किलो था। 

 निशांत ने हैदराबाद में कोचिंग बियांड एकेडमी से क्रिकेट के गुर सीखे हैं। इस एकेडमी को पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर चलाते हैं, उन्होंने कहा था कि मैंने बैडमिंटन खेलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। मैंने टेनिस भी खेलने की कोशिश की लेकिन फिर असफल रहा। इसलिए मैंने मनोरंजन के लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया और उसके बाद सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि मुझे भी आश्चर्य होता है कि आखिर हुआ क्या था? क्योंकि मुझे लगता था कि मैं खेलों के लिए नहीं बना हूं। 

निशांत ने वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के लिए नेट बॉलर की भूमिका भी निभाई थी। उस दौरान पाकिस्तान के कुछ टॉप खिलाड़ियों ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। उन्होंने कहा कि, मेरे पास बहुत ज्यादा गति नहीं थी, लेकिन हारिस राउफ ने मुझसे कहा कि एक बार तुम 18 पार कर जाओगे, तो तुम और ज्यादा मांसपेशियां बना लोगे और गति अपने आप आ जाएगी। और हुआ भी यही, मोर्केल सर ने भी यही बात कही और मेरा फोन नंबर भी लिया।  

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट