Prajatantra: अग्निपथ योजना पर कौन फैला रहा भ्रम? सत्ता पक्ष और विपक्ष के अपने-अपने दावे

By अंकित सिंह | May 27, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। हालांकि राजनीतिक वार-पलटवार का दौर अभी भी जबरदस्त तरीके से जारी है। इन सब के बीच चुनावी मुद्दों में अब अग्निपथ योजना की गूंज भी जबरदस्त तरीके से सुनाई दे रही है। विपक्ष बार-बार दावा कर रहा है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो अग्निपथ योजना को खत्म किया जाएगा। राहुल गांधी तो साफ तौर पर कह रहे हैं कि इसे हम कूड़ेदान में फेंक देंगे। दूसरी ओर सत्ता पक्ष का दावा है कि विपक्ष अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। अग्निपथ योजना नरेंद्र मोदी सरकार ने 22 में लाई थी जिसके तहत युवा सैनिकों की भर्ती 4 साल के लिए करने का प्रावधान है। चार वर्षीय अनुबंध पूरा होने पर 75 फीसदी युवा सैनिकों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी तथा शेष 25 फीसदी को ही आगे रखा जाएगा। वहीं, चुनाव आयोग ने सेना से जुड़े मुद्दों को चुनावी दंगल में उठाने के लिए राजनीतिक दलों को फटकार भी लगाई है। 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: बंगाल में किसके साथ महिला मतदाता, क्यों चर्चा के केंद्र में है लक्ष्मीर भंडार योजना?

भाजपा का पक्ष

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अग्निवीर सैन्य भर्ती योजना पर झूठा प्रचार कर रहे हैं। शाह ने कहा कि 25 प्रतिशत अग्निवीरों को सेना में स्थायी नियुक्ति मिलेगी, जबकि शेष 75 प्रतिशत को राज्य सरकार और अर्धसैनिक बलों में आरक्षण दिया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा, इसलिए, कोई विरला अग्निवीर होगा जिसे नियोजित नहीं किया जाएगा। शाह ने कहा कि गांधी अग्निवीर पर गलत प्रचार कर रहे हैं और झूठ बोलकर मुद्दा बना रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा, “राहुल ने झूठ को चुनावी मुद्दा बनाने की परंपरा शुरू की है और अग्निवीर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।” उन्होंने कहा, अग्निवीरों को आयु, परीक्षा जैसी कई छूट दी गई हैं और वे शारीरिक परीक्षण में भी शामिल नहीं होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कहते हैं कि कांग्रेस ऐसे वादे कर रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि उनकी सरकार सत्ता में नहीं आएगी। वे युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।' अब तक, उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जो सशस्त्र बलों के लिए किया जाना चाहिए था... हम 18 साल की उम्र में युवाओं का चयन करते हैं और उन्हें एक अच्छा सैनिक बनाने के लिए प्रशिक्षित करते हैं। चार साल की सेवा के बाद, जब वे बाहर निकलेंगे तो वे अच्छी तरह से कुशल होंगे। 

प्रमुख खबरें

AIFF Elections: भारतीय फुटबॉल महासंघ के चुनाव 20 दिसंबर को होंगे

IT Act के तहत भारत सरकार का एक्शन, Apple ने Bitchat App को किया ब्लॉक

Shaktikanta Das का बयान, मजबूत सुधारों के दम पर 8% GDP ग्रोथ के करीब पहुंचा भारत

Bhadohi में बोले Yogi Adityanath, 2017 से पहले उप्र माफिया राज और अराजकता से था ग्रस्त